फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Challans of Rs 5200 issued, still not improving 'Sir'

Agra News: 5200 के हुए चालान, फिर भी नहीं सुधर रहे ‘श्रीमान’

Wed, 22 Nov 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Challans of Rs 5200 issued, still not improving 'Sir'
कासगंज। यातायात माह के दौरान भी लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर सजग नहीं हैं। पुलिस की इस सख्ती का भी यातायात नियम तोड़ने वालों पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। तमाम जागरूकता अभियान व वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने व यातायात नियमों का पालन करने संबंधी सलाह उनके लिए खास मायने नहीं रख रही है। इसी का नतीजा है कि नवंबर माह के पहले 20 दिनों में यातायात नियम तोड़ने पर 5200 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनसे 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। शहर के सोरों गेट, माल गोदाम चौराहा, बिलराम गेट, सर्कुलर रोड सहित मार्गों पर बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर लोग तेजी से वाहन चलाते हुए निकलते हैं। यातायात के नियमों के लिए एक पखवाड़े से अधिक समय से जागरूकता कार्यक्रम पुलिस चला रही है। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रिपल राइडिंग नहीं करने, वाहन को नियंत्रित रफ्तार में चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग यातायात के नियमों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed