{"_id":"6665f456a2cb7ac8e4057ce7","slug":"challans-issued-for-120-vehicles-by-running-a-campaign-in-sahawar-kasganj-news-c-175-1-agr1054-116346-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सहावर में अभियान चलाकर 120 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सहावर में अभियान चलाकर 120 वाहनों के काटे चालान
Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर कस्बे में रविवार को यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 120 वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस के लगातार चेकिंग व जागरूकता अभियान के बाद भी लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं हो रहे।
टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने रविवार काे कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अमांपुर,सोरोंजी, कासगंज,स्टेट बैंक तिराहा,गंजडुंडवारा रोड़ सहित अन्य मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े वाहन, मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक - ड्राइव, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट ,बिना सीट बेल्ट और चार पहिया वाहन सहित 120 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक इधर उधर से निकले ।
यातायात प्रभारी ने कहा कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलें और बाइक पर तीन या चार लेकर न चलें। नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाए पकड़े जाने पर उनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।