फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Challan will be issued if the vehicle stopped on Yamuna Expressway

सख्ती: अब यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकी तो कटेगा चालान

Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
सार

  • हादसों को रोकने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान
  • हर रोज कट रहे 90 से 100 वाहनों के ऑनलाइन चालान

विज्ञापन
Challan will be issued if the vehicle stopped on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं, क्योंकि अब यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना महंगा पड़ेगा। एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए आरटीओ प्रवर्तन आगरा (संभागीय परिवहन अधिकारी) अनिल कुमार के निर्देश पर एक्सप्रेसवे पर गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा।

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे के टोल इंचार्ज रिटायर्ड मेजर मनीष ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। जांच में यह सामने आया है कि अब तक सबसे ज्यादा हादसे सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराने से हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर रोडवेज और निजी बस चालक हर रोज सवारी उतारने और चढ़ाने के लिए बीच में गाड़ी को रोक देते हैं, जो गलत है।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे के नियम के अनुसार कोई भी वाहन रास्ते से ना तो सवारी चढ़ा सकता है और ना ही उतार सकता है। फिर भी वाहन चालक मनमानी कर यह सब कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गाड़ी को केवल पार्किंग स्थान पर ही रोका जा सकेगा। ऐसा नहीं करने पर गाड़ी का ऑनलाइन चालान किया जाएगा, वाहन मालिक के घर पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Challan will be issued if the vehicle stopped on Yamuna Expressway
टोल इंचार्ज रिटायर्ड मेजर मनीष - फोटो : अमर उजाला
11 मार्च से चल रहा यह अभियान 
खंदौली टोल इंचार्ज मनीष ने बताया कि यह अभियान 11 मार्च से शुरू हो गया है। अब तक 400 गाड़ियों के चालान किए जा चुके हैं। अब यह संख्या बढ़ गयी है। अब प्रतिदिन करीब 90 से 100 गाड़ियों के चालान हो रहे हैं। 

टोल प्लाजा इंचार्ज ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों को गश्त पर लगाया गया है। कोई भी गाड़ी रोडवेज, प्राइवेट बस, कार या अन्य गाड़ी पार्किंग एरिया से अलग सड़क किनारे खड़ी पाई जाती है तो उस गाड़ी का नंबर, समय, दिनांक एक स्लेट पर लिख लेते हैं। इसके बाद इस स्लेट को उक्त गाड़ी के पास लगा कर फोटो खींच लिया जाता है।

शाम को सभी फोटो को ऑनलाइन आरटीओ आगरा और एआरटीओ मथुरा के पास भेज दिया जाता है। जहां से चालान वाहन मालिक के घर पहुंच जाता है। पहले केवल उन्हीं गाड़ियों के चालान किए जाते थे, जो गलत दिशा पर चल रही होती थीं। 
 

अवैध ढाबाओं पर खड़ी रहती हैं गाड़ियां
टोल इंचार्ज ने बताया कि एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कुछ लोगों ने अवैध ढाबा खोल दिए हैं। इसके लिए उन्होंने एक्सप्रेसवे पर लगी तार फेंसिंग को भी कई जगह से काट दिया है। ढाबा होने से ट्रक और अन्य वाहन चालक मनमर्जी से गाड़ियों को एक्सप्रेसवे पर गलत तरीके से खड़ा कर देते हैं। 

जिससे आए दिन एक्सप्रेसवे पर हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार पुलिस अधिकारियों और फूड विभाग के लोगों से लिखित में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अवैध ढाबा चलाने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

टोल प्लाजा इंचार्ज मनीष ने बताया कि हादसों पर लगाम लग सके इसके लिए आरटीओ अनिल कुमार और डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर जय शंकर तिवारी के निर्देश पर 11 मार्च से यह ऑनलाइन चालान का अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना 90 से 100 गाड़ियों के चालान किए जा रहे हैं। अभी यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed