{"_id":"590db5c54f1c1bbf704415d1","slug":"challan-in-agra-over-morphed-number-plate-of-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नप गए 'थाने के मंदिर के पुजारी', 'दरोगाजी' का नंबर कब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप गए 'थाने के मंदिर के पुजारी', 'दरोगाजी' का नंबर कब
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 May 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
नंबर प्लेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी आगरा में एक बाइक की अनोखी नंबर प्लेट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आ गई थी। सोशल मीडिया के जरिए ही यूपी पुलिस के डीजीपी कार्यालय की नजर इस पर पड़ी। डीजीपी कार्यालय के पीआरओ ने सोशल मीडिया पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और बाइक का चालान कर दिया गया है। इसकी जानकारी भी खुद डीजीपी कार्यालय के पीआरओ एएसपी राहुल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी।
पुलिस ने बाइक का जो चालान किया है। उसमें अपराध बाइक की नंबर प्लेट विरूपित करना लिखा है। अब हम आपको ऐसी ही एक और बाइक दिखाते हैं जिसकी नंबर प्लेट को पुलिसवाले ने ही विरूपित कर रखा है। यह बाइक भी आगरा के पुलिसकर्मी की है। ऐसे में 'थाने के मंदिर के पुजारी' बाइक पर कार्रवाई के बाद अब थाने के 'दरोगाजी' पर कार्रवाई का नंबर कब आता है यह देखना दिलचस्प होगा।
यह मामला आगरा के हरीपर्वत थाने का है। इस थाने में खड़ी एक बाइक का फोटो भी सोशल मीडिया पर ही देखा गया है। बताया गया है कि यह बाइक हरीपर्वत थाने के ही एक दरोगा चलाते हैं। इस बाइक की नंबर प्लेट पर दरोगा ने अंग्रेजी में POLICE और इसके ऊपर अंग्रेजी में CRIME BRANCH लिखवा रखा है। यह भी नंबर प्लेट विरूपित करने का ही मामला है लेकिन इस पर कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

ये है पूरा मामला
वायरल फोटो
आगरा के लोहामंडी थाने में एक मंदिर बना है। इस मंदिर के पुजारी ने अपनी बाइक (UP80-BA-4020) पर पुलिस के लोगो (लाल-नीली पट्टी) पर 'लोहामंडी थाने के मंदिर के पुजारी' लिखवाया था। कुछ समय पहले पुजारी की बाइक की यह अनोखी नंबर प्लेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
ट्विटर पर यूजर्स ने इस वायरल फोटो के साथ यूपी पुलिस के एडिशनल एसपी और डीजीपी कार्यालय के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव को टैग कर दिया। इसके बाद एएसपी ने ट्विटर पर ही संबंधित थाने को बाइक का चालान करने के निर्देश दिए और तुरंत नंबर प्लेट बदलवाने को कहा।
साथ ही उन्होंने पुलिस की लापरवाही पर थाने को ही चालान शुल्क भरने की बात कही। एएसपी के निर्देश पर आगरा पुलिस ने फौरन पुजारी की बाइक का चालान किया और नंबर प्लेट बदलवाई। इसके बाद आगरा पुलिस ने ट्विटर पर एएसपी को चालान की फोटो भी टैग कर दी।