{"_id":"5ca828bebdec22144b7f0600","slug":"chaitra-navratra-2019-vaishno-devi-temple-nalband-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर मैया के दर्शन से पूरी होती है मुराद, 300 साल पुराना है देवी मंदिर का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर मैया के दर्शन से पूरी होती है मुराद, 300 साल पुराना है देवी मंदिर का इतिहास
Sat, 06 Apr 2019 09:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
नालबंद स्थित सिद्धपीठ प्रजापति देवी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो गए हैं। आगरा के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है, वहीं जिले में एक ऐसा भी देवी मंदिर है, जिसका इतिहास लगभग सैकड़ों साल पुराना है। नवरात्र पर यहां मेला लगता है और विशेष पूजा अर्चना होती है।
विज्ञापन
नालबंद स्थित सिद्धपीठ प्रजापति देवी मंदिर का इतिहास 300 साल पुराना है। मान्यता है कि सच्चे मन से मैया के दर्शन करने से मन की मुराद पूरी होती है। मंदिर पर नवरात्र में विशेष पूजा-अर्चना होगी। दूरदराज से भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
महंत पंडित खुशीराम ने बताया कि पूर्व में यहां बगीची थी, जिसमें मैया की मूर्ति स्थापित थी। 40 साल पहले भक्त बटेश्वर निवासी कन्हैया लाल ने मंदिर की नींव रखी। सामाजिक लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
नवरात्र पर लगता है मेला
यहां नवरात्र पर भव्य झांकी निकाली जाती है। मेला भी लगता है, जागरण होता है। पूरे नौ दिन मंदिर में माता का भव्य दरबार सजा रहेगा। दूरदराज से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं। मैया के दर्शन करने से मन की इच्छा पूरी होती है।
स्थानीय निवासी सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि इस दिर में रोजाना पूजा-अर्चना होती है। नवरात्र पर पूजा की विशेष महत्ता है। मैया के दर्शन करने से कष्ट दूर होते हैं, मनोकामना पूर्ण होती है।
ममता देवी ने बताया कि परिवार सहित मैया के दर्शन करने आते हैं। नवरात्र में सुबह-शाम यहां दर्शन करने आएंगे। मैया के दर्शन से सुख-समृद्धि रहती है। नवरात्र में यहां जागरण भी होता है, जिसे सुनने के लिए दूरदराज से भक्त आते हैं।