फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chairman and councilors will take training in Lucknow on 12th and 13th August

Agra News: चेयरमैन और सभासद लखनऊ में 12 और 13 अगस्त को लेंगे प्रशिक्षण

Sat, 10 Aug 2024 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Chairman and councilors will take training in Lucknow on 12th and 13th August
मैनपुरी। अमृत-2 के तहत क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन होगा। दो दिवसीय प्रशिक्षण में नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष और सात-सात सभासद भाग लेंगे। दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों की टीम तैयार है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ से जिले की नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सात-सात सदस्यों का अमृत-2 के तहत क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। दो दिवसीय प्रशिक्षण में निकायों में बेहतर कार्य कराने और अमृत योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश ने बताया कि जिले में मैनपुरी नगर पालिका सहित छह नगर पंचायतों के चेयरमैन और सात-सात सभासदों को लखनऊ प्रशिक्षण में बुलाया गया है। यह प्रशिक्षण 12 और 13 अगस्त को दो दिन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को आया बुलावा
प्रशिक्षण के लिए नगर पालिका मैनपुरी चेयरमैन संगीता गुप्ता, नगर पंचायत बरनाहल की चेयरमैन शशि कुमारी, नगर पंचायत घिरोर के चेयरमैन यतींद्र कुमार, नगर पंचायत कुरावली के चेयरमैन धर्मेंद्र कुामर, कुसमरा की चेयरमैन गायत्री देवी, बेवर के चेयरमैन सरितकांत और भोगांव की चेयरमैन नेहा को आमंत्रित किया गया है। संबंधित नगर पालिका और नगर पंचायत से सात-सात सभासद भी प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed