फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chain snatcher

बच्ची के गले से हाय खींच रहा बदमाश पकड़ा

Tue, 03 Nov 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chain snatcher
मैनपुरी। मंगलवार की दोपहर बाजार में एक युवक ने बच्ची के गले से सोने की ‘हाय’ खींच ली। बच्ची की चीख सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने चोर को पकड़कर पिटाई कर दी। इस बीच मौका पाकर युवक वहां से भाग गया। इस बीच युवक महिला का पर्स ले गया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सुगांव निवासी मालती देवी मंगलवार को त्योहार की खरीदारी करने के लिए शहर आईं थीं। पति सुनील व एक वर्षीय पुत्री साक्षी के साथ वह लोहामंडी में खरीदारी कर रही थीं। तभी एक चोर ने उनका पर्स चोरी कर लिया। महिला को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इसके बाद चोर ने महिला की गोद में मौजूद साक्षी के गले में पड़ी हाय को झपट्टा मारकर खींच लिया।
विज्ञापन

बच्ची के गले से खून बहने लगा और वह रोने लगी। बच्ची की चीख सुनकर मालती व सुनील ने भाग रहे चोर को लोगों की मदद से पकड़ लिया। चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर पिटाई की। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही चोर चकमा देकर भाग गया। लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन हाथ नहीं आ सका। महिला के अनुसार चोरी गए पर्स में 1835 रुपये थे जबकि हाय जमीन पर पड़ी हुई मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed