फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chain looted from Mathura tourist near Taj mahal agra

दुस्साहस: ताज के पास मथुरा की पर्यटक से लूटी चेन, बाइकर्स गैंग ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 01 Jul 2023 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 01:51 PM IST
सार

मथुरा से आए भाई और बहन ताज महल की दीदार के लिए आए थे। वे दोनों शिल्पग्राम में थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने युवती के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। 
 

विज्ञापन
Chain looted from Mathura tourist near Taj mahal agra
चेन लूट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाइकर्स गैंग ने बृहस्पतिवार की सुबह ताजमहल के पास सुबह टहलने निकलीं मथुरा की महिला पर्यटक के गले से सोने की चेन लूट ली। वह शिल्पग्राम रोड के एक होटल में ठहरी थीं। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

मथुरा के सरस्वती कुंड मसानी निवासी निमाई गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ 26 जून को आगरा आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह बहन को साथ लेकर शिल्पग्राम के पास ही टहल रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने बहन के गले से सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाकर पीछा भी किया मगर बदमाश भाग निकले। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - भाजपा विधायक के बेटे की दहशत: शिक्षिका बोली- घर से निकलने में लगता है डर, पहले भी कर चुका है शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पुलिस करेगी पार्कों के आसपास गश्त

जगदीशपुरा क्षेत्र में आठ घंटे में एक मंगलसूत्र और दो चेन लूट की वारदात हुई थीं। सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सुबह टहलने वाले अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। इसके लिए सुबह प्रमुख मार्गों और पार्कों के आस-पास पुलिस की तैनाती का फैसला लिया गया है। चीता मोबाइल पेट्रोलिंग करेंगी। कुछ पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में तैनात किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UPSRTC Recruitment: रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए है शानदार मौका; यहां देखें पूरी डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed