फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police have registered case against BJP MLA's son for threatening teacher in agra up news

भाजपा विधायक के बेटे की दहशत: शिक्षिका बोली- घर से निकलने में लगता है डर, पहले भी कर चुका है शर्मनाक करतूत

Sat, 01 Jul 2023 03:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 03:03 PM IST
सार

भाजपा विधायक के बेटे पर शिक्षिका को धमकाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व में शिक्षिका ने विधायक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, उत्पीड़न, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।
 

विज्ञापन
police have registered case against BJP MLA's son for threatening teacher in agra up news
demo pic

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक छोटेलाल वर्मा के बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा के खिलाफ थाना ताजगंज में एक और मुकदमा लिखा गया है। उन पर शिक्षिका ने मुकदमा वापसी के लिए धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

ताजगंज क्षेत्र की शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि पूर्व में लक्ष्मीकांत वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, उत्पीड़न, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में पुलिस दुष्कर्म की धारा हटाकर चार्जशीट लगा चुकी है। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। वह लगातार तारीख पर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि लक्ष्मीकांत मुकदमा वापसी का दबाव बना रहा है। कई बार वह धमकी दे चुका है। उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। शराब पीने का आदी है। वह कई दिन से पीछा कर रहा है। 16 जून को शिक्षिका के स्कूल से लौटने के दौरान लक्ष्मीकांत ने अपनी गाड़ी से पीछा किया। वह किसी तरह तेज गाड़ी चलाकर अपने घर पहुंचीं। तब से दहशत में हैं। एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

घर से निकलने में लगता है डर

शिक्षिका ने कहा कि वह अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती हैं। विधायक पुत्र से उनकी और बच्चों की जान काे खतरा है। सत्ता पक्ष के विधायक का पुत्र होने की वजह से वह गुंडागर्दी कर रहा है। उसकी वजह से घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है।

ये भी पढ़ें - UPSRTC Recruitment: रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए है शानदार मौका; यहां देखें पूरी डिटेल
 

पहले भी लगे थे गंभीर आरोप

शिक्षिका ने पहले भी गंभीर आरोप लगाए थे। थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि विधायक पुत्र ने शोषण किया। वीडियो बना लिया। शादी का वादा करता रहा। मंदिर में शादी कर ली, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। ताजगंज में मकान दिला दिया। उत्पीड़न करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed