फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CG Academy reached semi-finals after defeating Vikram Club

Agra News: विक्रम क्लब को पराजित कर सीजी एकेडमी पहुंचा सेमीफाइनल में

Sat, 23 Nov 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Nov 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
CG Academy reached semi-finals after defeating Vikram Club
विक्रम क्लब को पराजित कर सीजी एकेडमी पहुंचा सेमीफाइनल में
विज्ञापन

- सीजी के अभिषेक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर खरगजीत मिश्र मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। शनिवार को खेले गए मैच में सीजी एकेडमी ने विक्रम क्रिकेट क्लब को 161 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सीजी के अभिषेक मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
सीजी एकेडमी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए। हर्ष ने 82, पारस ने 56 और आकाश ने 37 रनों की पारी खेली। विक्रम क्लब के गेंदबाज रंधीर और यश ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्रम क्रिकेट क्लब 23.3 ओवर में 121 पर सिमट गई। बल्लेबाज बादल ने 37, यश ने 27 और शिवम ने 14 रन बनाए। सीजी के अभिषेक ने पांच और आशुतोष ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजी के अभिषेक को निर्मला धूसिया स्मृति मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमसीए सचिव बीडी शुक्ला और अमित जौहरी ने प्रदान किया। अभिषेक को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार एबी तिवारी की स्मृति में प्रदान किया गया।

मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और अभिज्ञान गुप्ता ने, स्कोरिंग आरजू सक्सेना ने की। मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. बीके सिंह, आलोक गुप्ता, विकास मिश्रा, प्रवीन भंसाली, पंकज राठौर, प्रबल प्रताप सिंह, मोहित प्रकाश सक्सेना, नीरज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed