फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central Lab Remains Shut for 15 Months Despite Rs 85 Lakh Spent

सेंट्रल लैब नहीं हुई तैयार: 15 महीने से लटका है ताला, निर्माण में 85 लाख हुए खर्च, फिर भी शुरू न हो सकीं जाचें

Sat, 12 Sep 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 10:36 AM IST
सार

जिला अस्पताल की इंटीग्रेटेड सेंट्रल लैब 15 महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। इसके निर्माण पर 85 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। लैब शुरू होने से 120-150 अतिरिक्त जांचें उपलब्ध होतीं, लेकिन मरीजों को निजी लैब या एसएन मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Central Lab Remains Shut for 15 Months Despite Rs 85 Lakh Spent
सेंट्रल लैब नहीं हुई तैयार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 लापरवाही के चलते सरकारी योजना कैसे दम तोड़ रही हैं, इसकी बानगी जिला अस्पताल की इंटीग्रेटेड सेंट्रल लैब है। 15 महीने बीतने पर भी लैब शुरू नहीं हो सकी है। इसमें 85 लाख रुपये भी खर्च हो गए हैं। इससे मरीजों को 150 तरह की जांच की सुविधा और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में रक्त, यूरिन समेत अन्य की जांच की सुविधा बढ़ाने के लिए बीते साल जून में इंटीग्रेटेड लैब का कार्य शुरू हुआ। इसे ओपीडी की चौथी मंजिल पर हॉल बनाया गया है। इसमें छत की मरम्मत कार्य बाकी है, इसे बीते चार महीने से पूरा नहीं किया गया है। इस पर ताला पड़ा है। इसके बनने से बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी की जांच की सुविधा भी मिलती। इससे 120-150 तरह की जांच और बढ़ जाती।
विज्ञापन


अभी मरीजों को निजी लैब या फिर एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच करानी पड़ रही हैं। सवा साल में भी लैब शुरू नहीं होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि लैब की छत समेत अन्य सिविल कार्य बाकी हैं। कार्यदायी संस्था ये कार्य नहीं कर रही है। इसके बारे में शासन को लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed