फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central Hindi Institute Orissa Nagaland Students Wrote Letter Dm For Go Home

हिंदी संस्थान में स्वेदशी छात्र-छात्राओं ने लगाई घर जाने की गुहार, इजिप्ट की तीन छात्राएं विदेश रवाना

Wed, 06 May 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 May 2020 12:11 AM IST
सार

स्वदेशी छात्र-छात्राएं भी घर वापसी के लिए परेशान

विज्ञापन
Central Hindi Institute Orissa Nagaland Students Wrote Letter Dm For Go   Home
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा केंद्रीय हिंदी संस्थान के स्वदेशी छात्र-छात्राएं भी घर वापसी के लिए परेशान हैं। संस्थान के निदेशक को पत्र लिखा है। वहीं संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं को घर भेजने के लिए जिलाधिकारी आगरा को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2019-20 में केंद्रीय हिंदी संस्थान में स्वदेशी और विदेशी को मिलाकर करीब ढाई सौ छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 55 विदेशी और करीब 170 स्वदेशी छात्र-छात्राएं अभी संस्थान में रह गए हैं। बाकी अपने घरों को जा चुके हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ-साथ विद्यार्थियों में बेचैनी भी बढ़ रही है। संस्थान के मीडिया समन्वयक डॉक्टर योगेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि इस समय संस्थान में देश के 15 राज्यों के छात्र-छात्राएं हैं पर सर्वाधिक संख्या उड़ीसा और नागालैंड के विद्यार्थियों की है। इनको घर पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इजिप्ट की तीन छात्राएं अपने देश रवाना
केंद्रीय हिंदी संस्थान से मंगलवार को इजिप्ट की तीन छात्राएं अपने देश जाने के लिए दिल्ली रवाना हुईं। ये दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा इजिप्ट जाएंगी। वहीं नौ मई को अपने नागरिकों को लेने मॉरीशस से एक फ्लाइट आएगी।

इसी फ्लाइट से मॉरीशस के छात्रों को भेजने के लिए संस्थान की ओर से दूतावास में संपर्क किया गया। दूतावास ने बताया कि इस फ्लाइट से फिलहाल वरिष्ठ नागरिकों को ले जाया जाएगा। अभी छात्र-छात्राओं को ले जाने की स्थिति नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed