फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrating the birthday of the daughter living with her mother in jail, shared happiness

जेल में मां के साथ रह रही बिटिया का जन्मदिन मना बांटी खुशियां

Mon, 11 Jul 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Celebrating the birthday of the daughter living with her mother in jail, shared happiness
आगरा। जिला जेल में उत्कृष्ट कार्य करके महिला बंदी आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही हैं। ऐसी ही पांच बंदियों को कल्याणम फाउंडेशन ने सम्मानित किया। रविवार को कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान केक काटकर एक महिला बंदी की छह साल की बेटी का जन्मदिन मनाया गया। उसे उपहार और मिठाई भी दी गई।
विज्ञापन

जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि जेल में 148 महिला बंदी हैं। इनके साथ सात बच्चे भी रहते हैं। करीब 12 बंदी कल्याणम फाउंडेशन से जुड़ी हैं। फाउंडेशन की ओर से महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई और बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वो आत्मनिर्भर बन सकें। पायदान, बंदनवार, मेजपोश, मोजे और बच्चों के कपड़े बनाए गए हैं। इनमें से पांच महिलाएं संस्था के साथ मिलकर लगातार कार्य कर रही हैं। उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बंदियों के बच्चों के लिए कारागार में व्यवस्था की गई है। इसलिए शिक्षक भी तैनात हैं। उनके उत्पाद को बेचने के लिए स्टाल भी लगाए जाएंगे। राज्य मंत्री ने जेल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान जेलर राजेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर हरवंश पांडेय, कल्याणम फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रतिमा भार्गव, सचिव अलका भार्गव, रजनी भार्गव, राधा गुप्ता, मनीषा सोनी, प्रमिला डंग, मनोज बजाज, अजय सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed