फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrated the annual festival of Narmadeshwar and Annapurna Mata temple

नार्मदेश्वर व अन्नपूर्णा माता मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया

Thu, 08 Apr 2021 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the annual festival of Narmadeshwar and Annapurna Mata temple
कासगंज के सोरों में नार्मदेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर यज्ञ पूजन में सहभागिता ? - फोटो : KASGANJ
सोरों। तीर्थनगरी के मोहल्ला मढ़ई स्थित नार्मदेश्वर महादेव एवं अन्नपूर्णा माता मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव पारंपरिक हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। हवन यज्ञ हुआ और महा आरती उतारी गई। वहीं अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। सुुगंधित गेंदा व गुुलाब के पुष्पों से सजाया गया। मंदिर में विराजमान नार्मदेश्वर महादेव परिवार, पंचमुुखी हनुमान, माता अन्नपूर्णा, मां दुुुर्गा आदि देवी-देवताओं का दुग्ध, दही, घी, शहद, गंगाजल से पंचाभिषेक किया गया। नवीन पोशाक धारण कराई र्गइं।
विज्ञापन

पं. गोपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रों को उच्चारित करते हुुए मंदिर में विराजमान देवी देवताओं का पूजन कराया। हवन यज्ञ अनुष्ठान का किया गया। मंदिर में विराजित देव प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं देर शाम तक पहुंचे। उन्होंने पूजन कर परिवार की खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी। वहीं भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पं. मुुुन्नालाल मौनी, राधा मोहन महेरे, श्रीभगवान पाराशर, रिंकू रावत, दीनानाथ, राकेश, विवेक भारद्वाज, मुनीश अग्रवाल, मनोज पाराशर, अंकुर पाराशर, संजय अग्रवाल, दिवाकर सोनी, मनोज अग्रवाल, विवेक रावत आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालुु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed