{"_id":"67d86798d8854b819d0c5e5d","slug":"celebrated-holi-festival-with-film-actor-rakesh-kasganj-news-c-175-1-kas1002-129257-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फिल्म अभिनेता राकेश संग मनाया होली महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फिल्म अभिनेता राकेश संग मनाया होली महोत्सव
Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय कलाकार परिवार संघ का होली मिलन समारोह सोमवार को गांव पहाड़पुर स्थित मनकामेश्वर बालाजी धाम पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत ने संघ के पदाधिकारियों से परिचयर प्राप्त किया। कलाकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय कलाकार परिवार संघ के होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेशवरानंद महाराज ने की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली की चौपाईयां प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल मतवाला द्वारा कलाकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय राजपूत ने किया। इस मौके पंकज ठाकुर, राकेश पचौरी, संतोष राजपूत, कमल कुमार, सत्यप्रकाश वशिष्ठ, मनोज कश्यप, अशोक शुक्ला, पूनम शुक्ला, चंद्रवीर सिंह मौजूद रहे।