फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrate the festival with mutual harmony: District Magistrate

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार: जिलाधिकारी

Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival with mutual harmony: District Magistrate
कासगंज कलक्ट्रेट में बैठक करते डीएम सीपी सिंह साथ में सीडीओ व एडीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। आगामी दिनों में महाशिवरात्रि, होली, शब-ए-बरात समेत अन्य त्योहारों और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिये समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी त्योहारों को बेहतर सामंजस्य, आपसी सौहार्द और प्रेमभाव के साथ मनाया जाए। यह बात डीएम सीपी सिंह ने कही।
विज्ञापन

वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान समस्त एसडीएम और सीओ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने में विशेष सतर्कता बरतें। नगरीय क्षेत्रों में ईओ और ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी स्वच्छता अभियान का नियमित निरीक्षण करें। पेयजल और प्रकाश सहित समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें। कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से साफ सफाई अभियान चलाया जाए। कोविड-19 और संक्रामक रोगों से बचाव के लिये जनता को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये। प्रत्येक गॉव में ब्लीचिंग का छिड़काव और हैंडपंपों के पानी की जांच की जाये। एसपी मनोज सोनकर, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम एके श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा सहित समस्त एसडीएम, सीओ एवं संबंधित अधिकारी और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed