फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CDO reached social welfare department with old couple

वृद्ध दंपति को लेकर समाज कल्याण विभाग पहुंचे सीडीओ, की मदद

Fri, 06 May 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
CDO reached social welfare department with old couple
मैनपुरी। शुक्रवार को विकास भवन परिसर में वृद्ध दंपती समस्या लेकर पहुंचा। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने उन्हें समाज कल्याण विभाग में लेकर पहुंचे। अपने सामने समस्या का समाधान कर बुजुर्ग दंपती को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

सीडीओ शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब कार्यालय से किसी कार्य के लिए जा रहे थे। विकास भवन के भूतल पर उन्हें बुजुर्ग दंपती दिखाई दिया। सीडीओ ने जब उनसे जानकारी की तो बताया कि उनकी पेंशन नहीं आ रही है। उनके दोनों बेटे दिव्यांग हैं, जिनका अब तक प्रमाण पत्र न बनने से पेंशन नहीं मिल पा रही है। सीडीओ दंपती को लेकर समाज कल्याण विभाग पहुंचे। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह से बुजुर्ग दंपती की समस्या बताई। तत्काल ऑनलाइन वृद्धा पेंशन का डाटा चेक कराया तो पता चला कि पेंशन का पंजीकरण है और जल्द ही पेंशन प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र और दिव्यांग पेंशन के मामले में भी तत्काल समस्या का समाधान करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed