फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cdo

सीडीओ को गैरहाजिर मिले पांच स्वास्थ्यकर्मी

Wed, 06 Nov 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
cdo
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने बुधवार को जागीर विकास खंड के गांव जागीर और दलपुरा में बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं गांव में चल रहे विकास कार्य आदि की जानकारी भी जुटाई। सीडीओ को निरीक्षण के दौरान सीएचसी जागीर से पांच स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। भ्रमण पुस्तिका पर भी कुछ अंकित नहीं था, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्रामीणों को बताया कि मनरेगा योजना के तहत मेंड़बंदी और खेतों का समतलीकरण किया जा सकता है। यहां मौजूद एएनएम से उन्होंने कन्या सुमंगला योजना व आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की जानकारी ली और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने के लिए कहा। ग्रामीणों से जानवरों को लगने वाले खुरपका व मुंहपका टीकाकरण की जानकारी ली। सीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि पर्यावरण रक्षा में सहयोग करें। खेतों में पराली न जलाएं। सीडीओ ने ग्रामीणों से पेंशन योजना की जानकारी ली और ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ लिए जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि गांव में हैंडपंप खराब हैं। इस पर उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि हैंडपंप शीघ्र ठीक कराए जाएं। सीडीओ ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की भी जानकारी दी। ग्रामीणों ने राशन डीलर की शिकायत की कि राशन समय से नहीं मिलता है। इस पर सीडीओ ने डीएसओ को जांच करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने गांव गुराई स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। ------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed