फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CDO inspected the mushroom production center

मशरूम उत्पादन केंद्र का सीडीओ ने किया निरीक्षण

Fri, 04 Jun 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
CDO inspected the mushroom production center
बेवर क्षेत्र में मशरूम उत्पादन केंद्र का निरीक्षण करतीं सीडीओ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने शुक्रवार को बेवर क्षेत्र में संचालित मशरूम उत्पादन केंद्र और केला राइपनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मशरूम उत्पादन और केले को पकाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एक कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र में संचालित कपिल मुनि कोल्ड स्टोरेज में संचालित मशरूम उत्पादन केंद्र का सीडीओ निरीक्षण करने पहुंची। जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह के साथ उन्होंने मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी ली। केंद्र के संचालक कमलेश कुमार ने उत्पादन के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उन्होंने 30 टन मशरूम का उत्पादन किया था। इसकी बिक्री दिल्ली, मथुरा, गोरखपुर समेत अन्य कई शहरों में की गई। उन्होंने बताया कि मशरूम केंद्र से लगभग एक सैकड़ा लोगों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद परिसर में ही संचालित बनाना राइपनिंग सेंटर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां केले को पकाने की प्रक्रिया के बारे में उन्होंने जानकारी ली। यहां एक साथ 140 टन केला भंडारित कर उसे पकाने की क्षमता है। सीडीओ ने नियमानुसार संचालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इस बात की उन्होंने पुष्टि की कि कहीं केला पकाने में किसी केमिकल का तो प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इसके बाद सीडीओ वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed