फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cdo inspacted in nrc

पोषण पुनर्वास केंद्र में सीडीओ ने देखीं व्यवस्थाएं

Fri, 05 Feb 2021 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
cdo inspacted in nrc
जिला अस्पताल में पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण करतीं सीडीओ ईशा प्रिया - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास (एनआरसी) केंद्र में शुक्रवार को दोपहर बाद सीडीओ ईशा प्रिया ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भर्ती बच्चों के परिजनों से संवाद के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान बच्चों को फल भी बांटें। अति कुपोषित बच्चों की सेहत में सुधार के लिए बेहतर देखभाल के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर दो बजे सीडीओ एनआरसी पहुंचीं। यहां उपलब्ध दस बेड के सापेक्ष केवल तीन ही अति कुपोषित बच्चे भर्ती थे। इस पर उन्होंने सभी सीडीपीओ को अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के लिए निर्देशित किया। केंद्र में संचालित रसोई का निरीक्षण कर बनाई गई खिचड़ी की गुणवत्ता भी देखी। टीम को अति कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed