{"_id":"66a7d0e8a6d68a97a30c3877","slug":"cdo-checked-the-condition-of-schools-found-one-school-closed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121544-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीडीओ ने विद्यालयों का जाना हाल, एक विद्यालय मिला बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीडीओ ने विद्यालयों का जाना हाल, एक विद्यालय मिला बंद
Mon, 29 Jul 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
किशनी। सीडीओ ने क्षेत्र के छह प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चितायन विद्यालय बंद मिला। एक विद्यालय में छात्र संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। सीडीओ के निर्देश पर बीईओ ने निरीक्षण में बंद विद्यालय के अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ नेहा बंधु को निरीक्षण में सुबह 8 बजकर नौ मिनट पर चितायन का प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। उसके बाद उन्होंने कन्या उच्च प्राथमिक समान और कृपालपुर का निरीक्षण किया। यहां बच्चों के द्वारा सही जवाब देने पर दोनों विद्यालयों के बच्चों को पुरस्कृत किया। कृपालपुर के प्राथमिक में सब ठीक रहा। वहीं प्राथमिक विद्याालय मकरंदपुर में छात्र संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। छात्र संख्या बढ़ाने के आदेश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौराईपुर में सब ठीक मिला। खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि स्कूल टाइम पर सीडीओ मैडम के निरीक्षण में बंद मिले चितायन विद्यालय के सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।