{"_id":"5e4ec5ac8ebc3ef25076f1a5","slug":"cctv-camera-closed-notice-issued-mainpuri-news-agr4304729135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी बंद होने पर छह केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी बंद होने पर छह केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस
विज्ञापन
20एमएनपी-08-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षार्थियों की सर्च करतीं शिक्षिकाएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बोर्ड परीक्षा के दौरान लखनऊ से निगरानी में छह परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी बंद पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को अपर शिक्षा निदेशक मंजू शर्मा के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर कैमरा संचालित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में लखनऊ से निगरानी के दौरान जिले के छह परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। अपर शिक्षा निदेशक मंजू शर्मा ने इस पर कड़ी नाराजगी प्रकट हुए बृहस्पतिवार देर शाम जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी को पत्र भेजकर कैमरों का संचालन करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अपर निदेशक का पत्र प्राप्त होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी कर शीघ्र कैमरों का संचालन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इन केंद्रों के कैमरे हुए थे बंद
-स्वामी अवधूतानंद इंटर कॉलेज बदनपुर चितायन
-महारानी अवंतीबाई लोधी इंटर कॉलेज जसनपुर रजवाना
-रामदयाल रामचंद्र इंटर कॉलेज मलपुर फर्दपुर
-स्वामी त्रिजनानंद इंटर कॉलेज नगला गवे
-बीएएनएम इंटर कॉलेज तिलकनगर, किशनी
-डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर
शिकायत मिलने पर बदले केंद्र व्यवस्थापक
मोहनलाल रामकली इंटर कॉलेज रामनगर के केंद्र व्यवस्थापक सुनील कुमार और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अनिल कुमार राजपूत को परीक्षा में लापरवाही की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर हटा दिया गया। बृहस्पतिवार की देर रात जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस कॉलेज पर केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी डीएवी इंटर कॉलेज आलीपुर खेड़ा के सहायक अध्यापक सूर्यकांत मिश्र को सौंपी। जबकि नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव के प्रवक्ता मोरध्वज को यहां का अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।