फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cbse results 2019 sidharth top mainpuri district success story of toper

cbse results 2019 कारोबारी बनना चाहते हैं मैनपुरी के टॉपर, ये रहे जनपद के सफल छात्र

Thu, 02 May 2019 07:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 May 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
cbse results 2019 sidharth top mainpuri district success story of toper
मैनपुरी के सिद्धार्थ तापड़िया - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई 12वीं का परीक्षाफल गुरुवार को जारी हो गया। परीक्षाफल बेहतर रहने पर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर देखी गई। स्कूलों में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विद्यालय स्टाफ के साथ खुशी जाहिर की। प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर बधाई दी। 
विज्ञापन


जिले में सीबीएसई मान्यता वाले कुल 16 विद्यालय 12वीं तक संचालित हो रहे हैं। सभी का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सिद्धार्थ तापड़िया ने सर्वाधिक 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र अभिनव दुबे व एसबीआरएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृति शाक्य ने संयुक्त रूप से 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र निखिल यादव ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सिद्धार्थ तापड़िया नगर के मोहल्ला अबध नगर के निवासी हैं। उनके पिता पवन तापड़िया एक व्यवसायी हैं। मां अर्चना तापड़िया गृहणी हैं। सिद्धार्थ का सपना भी प्रोफेशनल व्यवसायी बनने का है।

सिद्धार्थ ने अपनी सफलता के लिए कुल 18 घंटे अध्ययन किया। सिद्धार्थ धीरू भाई अंबानी को अपना आदर्श मानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसकी पसंद हैं। सिद्धार्थ की हॉबी किताबें पढ़ना है। उन्हें जब समय मिलता है तो वह अपने विषय के अतिरिक्त अन्य किताबें भी पढ़ते हैं। सिद्धार्थ अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व माता-पिता को देते हैं। 

गणित- 95
विजनेस स्टडी - 99
एकाउंट्स -99
अर्थशास्त्र- 99
फिजीकल एजूकेशन- 95  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed