फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE 12th Result2026: Firozabad Student Neelansh Scores Outstanding 99.2%

CBSE 12th Result: 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ नीलांश ने किया मंडल में टाॅप, आगरा में खुशी रहीं अव्वल

Wed, 13 May 2026 01:43 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 01:43 PM IST
सार

सीबीएसई परीक्षा परिणाम में द एशियन पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद के छात्र नीलांश ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए। छात्र की सफलता से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
 

विज्ञापन
CBSE 12th Result2026: Firozabad Student Neelansh Scores Outstanding 99.2%
CBSE Board Class 12th Result - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सीबीएसई 12वीं के परिणाम बुधवार दोपहर घोषित हो गए। ब्रज क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फिरोजाबाद में द एशियन स्कूल, शिकोहाबाद के छात्र नीलांश ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद के साथ आगरा मंडल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बालाजी ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी की छात्रा अनामिका चौहान ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला और मंडल में दूसरा स्थान हासिल किया। आगरा में दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी सबलोक ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। 
विज्ञापन



मथुरा में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शिवांगी शर्मा 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं। एटा में सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शुभ गुप्ता ने 98.4 प्रतिशत और कासगंज में एसजेएस पब्लिक स्कूल के छात्र प्रभव कृष्ण गर्ग ने सर्वाधिक 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन




 

आगरा में सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल पब्लिक स्कूल की परी साधवानी और बोस्टन पब्लिक स्कूल के काव्य मित्तल 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। परिणाम देख छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों के चेहरे भी खिल गए। सीबीएसई ने 10वीं के परिणाम 15 अप्रैल को जारी किए थे। एक महीने के अंदर ही बोर्ड ने 12वीं का परिणाम भी घोषित कर दिया।

 

इस बार परीक्षा में 161 स्कूलों के करीब 15 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। 35 परीक्षा केंद्रों पर इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 17 फरवरी से 10 अप्रैल के मध्य परीक्षा हुई। मंगलवार को भी 12वीं के परिणाम घोषित होने के कयास लगाए जाते रहे। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड की ओर से स्कूलों को उनका अंतिम परिणाम जारी न किए जाने के कारण स्कूलों को एक-एक छात्र का परिणाम देखना पड़ा। शाम करीब साढ़े चार बजे बोर्ड की ओर से अंतिम परिणाम स्कूलों के लॉगइन में भेजा गया, तब जाकर स्थिति स्पष्ट हुई।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस साल परिणाम में आंशिक गिरावट आई है। इस साल दिल्ली पब्लिक स्कूल की खुशी सबलोक ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। पिछले साल जिले में अव्वल रहने वाली छात्रा सृष्टि गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वहीं 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले दो छात्रों ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे थे।

यह हैं टॉपर
खुशी सबलोक, डीपीएस- 98.8 प्रतिशत (पहला)
मयंक, केवी-1, 98.6 प्रतिशत (दूसरा)
परी साधवानी, सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल पब्लिक स्कूल- 98.2 प्रतिशत (तीसरा)
काव्य अग्रवाल, बोस्टन पब्लिक स्कूल- 98.2 प्रतिशत (तीसरा)
अवनी माहेश्वरी, सिंपकिंस- 98 प्रतिशत (चौथा)
अक्षरा मित्तल, डीपीएस- 98 प्रतिशत (चौथा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed