फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Caught in the case of illegal construction of ADA three Babu

अवैध निर्माण के मामले में फंसे एडीए के तीन बाबू

Thu, 03 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Caught in the case of illegal construction of ADA three Babu
विजिलेंस जांच के बाद बाबुओं, सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर की तैयारी - फोटो : फाइल फोटो
शहर में अवैध निर्माण कराने के मामले में विकास प्राधिकरण के तीन रिटायर्ड बाबुओं की गर्दन फंस गई है। विजिलेंस की जांच के बाद इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। एक सेवारत सुपरवाइजर भी दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों के मामले में पहले से ही बदनाम है। अब प्राधिकरण के कर्मचारियों की करतूतें खुलकर सामने आने लगी हैं। विभागीय कार्यवाहियों की बाद अब नौबत मुकदमों तक आ गई है। कोतवाली वार्ड में निष्क्रांत संपत्तियों पर हुए अवैध निर्माणों के मामले में आगरा विकास प्राधिकरण के तीन सेवानिवृत्त क्लर्कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। दरअसल कोतवाली क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों की शिकायत के बाद पहले तो इनकी विभागीय जांच हुई लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला विजिलेंस तक पहुंच गया। विजिलेंस की कई वर्षों की जांच के बाद विकास प्राधिकरण में तैनात बाबू राधेश्याम दुबे, चंद्रभान और बाबू सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं। तीनों बाबू रिटायर हो चुके हैं। एक सेवारत सुपरवाइजर हरिशंकर बल्लभ को भी आरोपी बनाया गया है। चूंकि विजिलेंस सीधे तौर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर सकती है, इसलिए एडीए उपाध्यक्ष से अनुमति मांगी गई है। ज्वाइंट सेक्रेटरी बाबू सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष की अनुमति के बाद ही चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। 
विज्ञापन


बड़ी मछलियां साफ बच निकलीं
आगरा। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद विकास प्राधिकरण में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल कर्मचारियों का मानना है कि किसी अवैध निर्माण की जिम्मेदारी संबंधित जूनियर इंजीनियर और प्रवर्तन विभाग की होती है लेकिन इस मामले में किसी भी इंजीनियर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं का जा रही है, आफिस में बैठे बाबुओं को बलि का बकरा बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed