{"_id":"698a25a9d2bcfcf2ef091b6c","slug":"cattle-sheds-will-be-shifted-outside-city-in-agra-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहर से बाहर शिफ्ट होंगे पशुबाड़े, 23 संचालकों को नोटिस; कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहर से बाहर शिफ्ट होंगे पशुबाड़े, 23 संचालकों को नोटिस; कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
Mon, 09 Feb 2026 11:51 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:51 PM IST
सार
आगरा में पशुओं को सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और गलियों में बांधने तथा खुले में टहलाने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। गोबर और अन्य अपशिष्ट नालियों में बहने के कारण सीवर और ड्रेनेज सिस्टम जाम हो रहे हैं, जिससे जलभराव और दुर्गंध की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गंदगी और प्रदूषण का कारण बन रहे पशुबाड़ों को नगर निगम शहर से बाहर करेगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों ने सोमवार को वार्ड संख्या-18 के रामनगर क्षेत्र में संचालित 23 पशुबाड़ों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। पशुपालकों को निर्धारित समय में पशुबाड़ों को शहर से बाहर शिफ्ट करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 152 के तहत कार्रवाई की जाएगी। निगम ने इसके लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में व्यावसायिक उद्देश्य से पशुपालन किया जा रहा है। पशुओं को सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और गलियों में बांधने तथा खुले में टहलाने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। गोबर और अन्य अपशिष्ट नालियों में बहने के कारण सीवर और ड्रेनेज सिस्टम जाम हो रहे हैं, जिससे जलभराव और दुर्गंध की समस्या बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पशु बांधने और गंदगी फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगर निगम स्वच्छ और व्यवस्थित शहर के लिए अभियान को निरंतर जारी रखेगा।