फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cat in firozabad causes fault in electric supply

बिल्ली ने गुल कर दी शहर की बिजली, अंधेरे में गुजरी पूरी रात

Tue, 30 May 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 30 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
cat in firozabad causes fault in electric supply
बिल्ली - फोटो : cat
फिरोजाबाद में सोमवार 29 मई की रात एक बिल्ली के कारण पूरा शहर अंधेरे में रहा। बिल्ली की एक हरकत से शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई जो आठ घंटे बाद सुचारु हो सकी। 
विज्ञापन


बता दें कि फिरोजाबाद के आवास विकास कालोनी सुहाग नगर सेक्टर दो के मुख्य चौराहे पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। यहां से शहर के प्रमुख ए‌रिया सुहागनगर सहित अन्य जगह सप्लाई दी जाती है। सोमवार रात करीब दो बजे अचानक ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ और फाल्ट के कारण सप्लाई ठप हो गई। 
विज्ञापन


ऐसे में रात भर पूरे क्षेत्र की बिजली गुल रही। रातभर बिजली गुल रहने के बावजूद विभागीय अफसरों को फाल्ट के संबंध में जानकारी नहीं हो सकी।
क्षेत्र के लोगें की सूचना पर सुबह विद्युत टीम ट्रांसफार्मर चेक करने पहुंची। यहां देखा तो ट्रांसफार्मर के निकट ही बिल्ली मरी पड़ी थी। 

विद्युत विभाग के कर्मियों का कहना था कि बिल्ली रात में ट्रांसफार्मर के ऊपर कूद गई। इस कारण इसमें फाल्ट हुआ है। लाइन में कोई गड़बड़ी नहीं थी। इस फाल्ट को विभाग आठ घंटे बाद दूर कर सका। ऐसे में सोमवार रात दो बजे से मंगलवार दोपहर बाद तक लोग बिना बिजली के रहे। दोपहर बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed