फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cashless sales halt gold smuggling

कैशलेस बिक्री से रुकेगी सोने की तस्करी

Thu, 21 Jul 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Thu, 21 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cashless sales halt gold smuggling
वारदात, जालंधर-अमृतसर रोड पर खलचियां में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में हुई।
आज से शुरू हो रही बुलियन फेडरेशन ग्लोबल कन्वेंशन में व्यापारी देंगे सरकार को सुझाव
विज्ञापन


ताजनगरी की जमीं से सोने की तस्करी रोकने का बड़ा कदम उठाया जा सकता है। गुरुवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय बुलियन फेडरेशन ग्लोबल कन्वेंशन 2016 में कारोबारी केंद्र सरकार को बुलियन की कैशलेस बिक्री का सुझाव देने वाले हैं। फेडरेशन के सामने सोने की तस्करी रोकने की बड़ी चुनौती है, जिस पर इस कन्वेंशन में मंथन किया जाएगा। इसमें देश और दुनिया से 600 कारोबारी शिरकत करेंगे।

होटल जेपी पैलेस में आज से शुरू हो रही ग्लोबल कन्वेंशन का उद्घाटन शाम 5:30 बजे पूर्व मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया करेंगे। दीवान ए खास में सीबीडीटी चेयरमैन अरुण कुमार जैन टैक्सेशन पर मास्टर क्लास का हिस्सा बनेंगे। वहीं रात को  सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 22 जुलाई को पूरा दिन चर्चा में ही बीतेगा। सोने के आयात, निर्यात, मांग, आपूर्ति, डायमंड और सिल्वर के भारत में भविष्य पर भी चर्चा होगी। डीआरआई के एडिशनल डायरेक्टर डा. जॉन जोसेफ के साथ सोने की तस्करी रोकने की वार्ता होगी। कन्वेंशन के आखिरी दिन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आएंगे और मनी लांड्रिंग, आतंकी फंडिंग जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा। दुनिया भर से आए बुलियन कारोबारियों को आखिरी दिन ताजमहल का दीदार भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed