{"_id":"69cf3982744708d2ae06bbd2","slug":"cashier-absconds-after-embezzling-3-48-lakh-fir-registered-in-agra-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अशोक ऑटो सेल्स के कैशियर ने किया 3.48 लाख का गबन, पूछताछ होते ही कंपनी छोड़कर भागा; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अशोक ऑटो सेल्स के कैशियर ने किया 3.48 लाख का गबन, पूछताछ होते ही कंपनी छोड़कर भागा; FIR दर्ज
Fri, 03 Apr 2026 09:22 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:22 AM IST
सार
आगरा के अशोक ऑटो सेल्स में कैशियर ने 3.48 लाख रुपये का गबन कर लिया और पूछताछ के बाद फरार हो गया। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के नुनिहाई स्थित अशोक ऑटो सेल्स के कैशियर ने कंपनी में जमा हुई 3.48 लाख की धनराशि का गबन कर लिया। अकाउंट मैनेजर के पूछताछ करने पर कंपनी छोड़कर चला गया। मामले में मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
गणपति स्मार्ट सिटी निवासी हिमांशु वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह नुनिहाई स्थित अशोक ऑटो सेल्स में अकाउंट्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 31 मार्च को वह कंपनी के कैश का मिलान कर रहे थे। कंपनी के कैशियर जीवनी मंडी निवासी जुगल किशोर की जमा रकम का मिलान किया तो 3.48 लाख की कमी पाई गई। इसमें गाड़ियों से मिलने वाली रकम, ग्राहकों से मिलने वाली रकम शामिल है।
इस बारे में जुगल किशोर से पूछताछ की। मगर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वो काम छोड़कर चला गया। कैशियर ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। उसके घरवाले भी जुगल के घर नहीं आने पर कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। मामले में थाना एतमाद्उद्दौला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।