{"_id":"61e1b0676116930f987b8fe9","slug":"cash-withdrawn-from-a-girl-s-account-was-returned-mainpuri-news-agr52117987","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवती के खाते से निकाली गई नकदी कराई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक युवती के खाते से निकाली गई नकदी कराई वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मोबाइल पर आए एक मैसेज को ओपन करते ही आजाद नगर निवासी एक युवती के खाते से करीब 45 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। शुक्रवार को खाते से निकाली गई धनराशि वापस कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी नम्रता भदौरिया शहर के कचहरी रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल में एकाउंटेंट हैं।
10 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। नम्रता ने जब इस मैसेज में भेजे गए लिंक को ओपन किया तो कुछ ही देर में उनके खाते से 44837 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपये निकलने की जानकारी होते ही नम्रता के होश उड़ गए। एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी गई। जांच के दौरान टीम के एक्सपर्ट विजय कुमार, महीपाल, सरयू, मनोज कुमार ने खाते से निकाली गई धनराशि को फ्रीज करा दिया। इसके बाद युवती के खाते से निकाली गई धनराशि वापस करा दी गई।