फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cash withdraw from potato farmer account by clone cheque in agra

आगरा: क्लोन चेक से आलू किसान के खाते से निकाले 4.85 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Mar 2021 02:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Mar 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
cash withdraw from potato farmer account by clone cheque in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी आलू किसान अनिल कुमार के बैंक खाते से 4.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित किसान ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि चेक का क्लोन तैयार करके बैंक में लगाया गया। इसके बाद खाते से रकम निकाली गई। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


अनिल कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में उनकी बहन की शादी है। उनके पास आलू बिक्री के रुपये आए थे। यह रकम खाते में जमा कर दी। उनका खाता धौलपुर हाउस स्थित केनरा बैंक में है। चार मार्च को मैनेजर ने कॉल कर पूछा कि आपने 4.85 लाख रुपये का पेमेंट किया है। अनिल ने किसी प्रकार के लेन-देन से मना कर दिया। यह सुनकर फोन कट गया। 
विज्ञापन


बैंक जाने पर किसान को हुई जानकारी
पांच मार्च को वह बैंक गए। बैंक से जानकारी पर पता चला कि उनके खाते से 24 फरवरी को हाथरस की केनरा बैंक से किसी एएस सप्लायर के खाते में पेमेंट किया गया है। चार हजार रुपये ही शेष बचे थे। अनिल कुमार ने बताया कि वह फर्म को नहीं जानते हैं। मूल चेक उनके पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक मार्च को पॉलिसी की किस्त भरने के लिए 7120 रुपये का बीमा कंपनी के नाम पर चेक काटा था। बाकी चेक उनके पास हैं, जिस नंबर के चेक से रकम निकली, वह भी उनके पास ही है। पीड़ित ने थाना रकाबगंज में तहरीर दी। वह आनलाइन बैंकिंग नहीं करते हैं। 

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चेक क्लोनिंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। अनिल के पास चेक सिंडीकेट बैंक का था। मगर, यह बैंक अब केनरा बैंक के साथ कार्य कर रही है। पूरी प्लानिंग के तहत चेक क्लोनिंग की आशंका है। 

हाथरस की बैंक के खाते की पुलिस कर रही जांच
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अनिल कुमार को फोन मैनेजर ने किया था। इस पर मैनेजर से पूछताछ की। मैनेजर ने बताया कि कमला नगर थाना पुलिस हाथरस की केनरा बैंक के खाते की जांच कर रही है। इस खाते में अनिल ही नहीं, कई और लोगों की रकम जमा हुई है। पुलिस के कहने पर ही मैनेजर ने अनिल को फोन किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed