फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cash will not change today

नोट बदलने बंद, आज रहेगी कैश की किल्लत

Thu, 17 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
cash will not change today
note - फोटो : अमर उजाला
कैश की किल्लत से न केवल आम लोग बल्कि खुद बैंक भी जूझ रहे हैं। 500 रुपये का नया नोट सप्लाई न होने से बैंकों के चेस्ट में रखे छोटे नोटों का स्टॉक खत्म होेने के कगार पर हैं। गुरुवार को यूनियन बैंक, सिंडीकेट बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी समेत दर्जन भर बैंकों का कैश खत्म हो गया। 
विज्ञापन

बैंक शाखाओं के बाहर सुबह 11 बजे से ही नोटिस चस्पा कर दिए गए कि कैश खत्म हो गया। रिजर्व बैंक से बैंक चेस्ट में नए नोटों की आपूर्ति न होने से शुक्रवार को कई बैंकों में कैश की किल्लत रहेगी, जिसके कारण नोट बदलने का काम बंद रह सकता है। बैंक अब 500-एक हजार रुपये के नोटों को एकाउंट में जमा करने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

आठ दिनों से बैंक 50 और 100 रुपये के नोटों को एक्सचेंज के बदले दे रही थी, लेकिन अब सौ रुपये के नोट लगभग सभी बैंक चेस्ट में खत्म होने की कगार पर हैं। बैंकों में दो हजार रुपये का नोट का बड़ा स्टॉक है, लेकिन यह बाजार में चलन में आ नहीं पा रहा। सौ के नोट के बाद सीधे दो हजार रुपये का नोट होने से फुटकर की समस्या और ज्यादा होने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में व्यापारी दो हजार रुपये के नोट को स्वीकार ही नहीं कर रहे। इससे सौ रुपये के नोटों की मांग बढ़ी और यह अब कई बैंक शाखाओं में खत्म भी हो चुके हैं। पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडीकेट बैंक, बैंक आफ इंडिया, यस बैंक, एक्सिस बैंक में कैश खत्म हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को भी एक्सचेंज में 4500 रुपये की जगह एक और दो हजार रुपये तक ही लोगों को थमाए। हालांकि दोपहर में रिजर्व बैंक ने भी एक्सचेंज लिमिट घटाकर दो हजार रुपये कर दी। आगरा में शुक्रवार और शनिवार को नोटों का एक्सचेंज लगभग ठप ही रहेगा। केवल नोट जमा करने और एकाउंट से निकालने की सुविधा ही मिल पाएगी। बैंकों ने नोट एक्सचेंज की जगह एटीएम में कैश लोड करने को प्राथमिकता दी है।

रिजर्व बैंक से समुचित मात्रा में कैश की मांग की गई है। शुक्रवार शाम तक कई बैंकों की कैश की समस्या खत्म हो जाएगी। एटीएम भी जल्द काम करने लगेंगे।
गौरव दयाल, डीएम, आगरा

महिलाओं का हंगामा 
कटार वजीर खां स्थित पीएनबी पर महिलाओें ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला जबरन बिना लाइन के नोट बदलने के लिए बैंक में जाना चाहती थी। उसे रोका तो उसने हड़काना शुरू कर दिया। महिलाओं के हंगामा करने पर वह मानी। इस पर एक संस्था की शारदा, बबली, संगीता आदि ने थाना एत्माददौला पहुंच गई। उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 


रात तक बैंक में भीड़
बैंकों में आज से दो हजार के नोट ही बदलने की जानकारी पर गुरुवार शाम को बड़ी संख्या में लोग बैंकों में आ गए। एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed