फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash mobile stolen by making e-rickshaw driver unconscious

ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर नकदी मोबाइल चुराया

Sat, 16 Jul 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cash mobile stolen by making e-rickshaw driver unconscious
भोगांव। गांव रजवाना निवासी एक ई-रिक्शा चालक को शुक्रवार की सुबह गाड़ी में बैठे लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने के बाद जेब में रखी नकदी और मोबाइल व ई-रिक्शा ले गए। होश में आने के बाद पीड़ित ने थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रजवाना निवासी प्रवीन कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार को वह काम पर गया हुआ था। सुबह वह दो सवारियों को लेकर मोटा जा रहा था। रास्ते में सवारियों ने कोल्ड ड्रिंक पी। उसे भी कोल्ड ड्रिंक पिलाई, उसकी कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जब वह बेहोश हो गया तो उसे सड़क किनारे डाल दिया। जेब में रखी छह हजार रुपया की नकदी, मोबाइल व ई-रिक्शा लेकर चले गए। होश में आने के बाद घर पहुंच कर उसने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed