{"_id":"5e513d188ebc3ef40f50b624","slug":"cash-jewelry-stolen-from-retired-scientist-s-house-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर से 25 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर से 25 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Sat, 22 Feb 2020 08:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी फेज-दो में शुक्रवार रात सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर से लाखों की चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर 25 लाख के सोने और हीरे के जेवरात के साथ 40 हजार रुपये चोरी करके ले गए।
परिवार शादी में बाहर गया था। शनिवार सुबह किरायेदार ने ताले टूटे देखकर पुलिस को सूचना दी। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो चोर नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-दो निवासी डॉ. जीआर सिंह मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर में वैज्ञानिक थे। तीन साल पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने बताया कि एटा में भतीजी की शादी थी। इसलिए दो दिन पहले परिवार सहित गए थे।

पहली मंजिल पर रहते हैं किरायेदार
सेवानिवृत्त वैज्ञानिक का मकान
- फोटो : Amar Ujala
घर की पहली मंजिल पर किरायेदार कुमोद दोहरे रहते हैं। उन्हें देखरेख के लिए बोल दिया था। शुक्रवार रात को दीवार फांदकर चोर घुस आए। चोरों ने ड्रॉइंग रूम के गेट का सेंट्रल लॉक तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया। इसके बाद डॉ. जीआर सिंह के बेटे बृजेश और राजेश के कमरे में रखी अलमारी के लॉकर तोड़ दिए।
चोरों ने दोनों कमरों में रखी अलमारी से जेवरात और नकदी चोरी कर ली। शनिवार सुबह घटना का पता चलने पर किरायेदार ने सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
डॉ. जीआर सिंह के मुताबिक, चोर दोनों अलमारी से तकरीबन 35 तोले सोने के जेवरात और तीन लाख रुपये कीमत की दो हीरे की अंगूठी सहित 40 हजार रुपये चोरी करके ले गए। जेवरात की कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये है। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

रेकी करके की वारदात
चोरों ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में भी दो चोर रात तकरीबन एक बजे कोठी के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। तकरीबन आधा घंटे बाद चोर वारदात करने आते हैं। उन्होंने अपने चेहरे भी नहीं छुपाए हैं।
चोरी की कई घटनाएं
शहर में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। एत्माद्दौला क्षेत्र में ही चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। दो दिन पहले आटे के गोदाम में चोरी की थी। ट्रांसयमुना, प्रकाश नगर, इस्लाम नगर, नगला रामबल, नगला देवजीत और टेढ़ी बगिया में घर और दुकान में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। गैंग एक भी वारदात में नहीं पकड़ा जा सका है।
31 जनवरी को थी बेटे की शादी
31 जनवरी को डॉ. जीआर सिंह के बेटे बृजेश की शादी थी। शादी में जेवर बनवाया था। इस कारण अलमारी में जेवरात रखे हुए थे।