फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and jewellery burnt in fire after Lakshmi puja on Diwali

UP: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन कर सो गया परिवार...सुबह इस हाल में मिले नकदी और आभूषण; दृश्य देखकर उड़ गए होश

Tue, 21 Oct 2025 10:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 21 Oct 2025 10:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दिवाली पर एक परिवार लक्ष्मी पूजन कर सोने चला गया। अगले दिन सुबह जब आंख खुली तो दृश्य देखकर होश उड़ गए। लक्ष्मी पूजन के रखी नकदी और आभूषण राख बन गए थे।
 

विज्ञापन
Cash and jewellery burnt in fire after Lakshmi puja on Diwali
जले आभूषण और नकदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगनेर में रूपवास रोड पर दीपावली पूजन की रात एक घर में आग लगने की घटना हो गई। सुमित पुत्र बालो के मकान में यह हादसा हुआ। परिवार ने दीपावली पूजा के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए नकद और सोने के गहने पूजाघर में रखे थे। 
विज्ञापन


पूजा के बाद परिवार दीपक जलता छोड़कर सो गया था। मंगलवार सुबह सुबह जब परिजन उठे, तो उन्होंने पूजा वाले कमरे में आग लगी देखी। कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन


पूजा में रखी नकदी भी पूरी तरह से जल गई। परिजनों ने तुरंत आग पर काबू पाया। इससे आग घर के अन्य हिस्सों में लपटें फैलने से रुक गईं। मकान मालिक सुमित ने बताया कि दीपावली की रात पूजा के बाद दीपक बुझाना भूल जाने के कारण यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed