{"_id":"66c4dd3e1f5345d63b007959","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-two-houses-including-that-of-retired-policeman-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122604-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सहित दो घरों से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सहित दो घरों से नकदी-जेवर चोरी
Tue, 20 Aug 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
करहल। टाकीज वाली गली स्थित पुलिसकर्मी सहित दो घरों में चोरों ने सोमवार रात वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से लाखों के जेवर और नकदी चुरा कर ले गए। सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह सीओ करहल संतोष सिंह ने जांच की। तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
थाना क्षेत्र में टाकीज वाली गली निवासी मध्य प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त एसआई रमेश चंद्र सोमवार को रक्षा बंधन पर पत्नी को लेकर इटावा गए थे। बच्चे भी साथ गए थे। घर में ताला लगा था। पड़ोसी बंटी भी गांव गए थे। सोमवार रात चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ कर चोरी कर डाली। मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों ने मकानों के ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सेवानिवृत्त एसआई और पड़ोसी सुशील उर्फ पिंटू के घर से चोरी सामान आदि की जानकारी ली। दोनों घरों से चोर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। श्वान दस्ता और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
चोरों ने दो स्कूल से सामान किया चोरी
-एक अन्य विद्यालय में किया पथराव, पुलिस ने जुटाई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। थाना क्षेत्र के दो स्कूलों में सोमवार रात चोरों ने चोरी वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव सहारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी हुई है। प्रधानाध्यापक महेश चंद्र ने बताया कि रात में चोर स्कूल का ताला तोड़कर प्रवेश रजिस्टर, स्पीकर, सिलिंडर आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद कन्या प्राथमिक विद्यालय सहारा की प्रधानाध्यापिका रेनू बाला ने शिकायत दी। पुलिस को बताया कि चोर रात के समय स्पीकर, सिलिंडर, बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। इस बीच गांव जरामई के स्कूल आदर्श कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सूचना मिली। जानकारी करने पर प्रधानाध्यापक शिवकुमार यादव ने बताया कि रात को चोरों ने स्कूल में पथराव किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।