फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Casey made hell by the strike of sanitation workers

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नरक बना कोसी

Sat, 06 Feb 2021 08:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
Casey made hell by the strike of sanitation workers
मथुरा। कोसीकलां में घंटाघर पर लगे गंदगी के ढेर। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चौथे दिन नारकीय हालात पैदा हो गए। गली-मोहल्ले एवं चौराहों पर कूढ़े के ढेरों से उठती बदबू माहौल खराब करती नजर आई। उधर, गंदगी से अटे पड़े पालिका परिसर को साफ करने के लिए पालिका के अधिकारियों ने झाड़ू ले ली और सफाई करते नजर आए।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 11 मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बदबू से आम जनमानस का हाल बेहाल नजर आया। नाले एवं नालियां उफनती दिखीं।
विज्ञापन

उधर, हड़ताल को लेकर अभी आंदोलनकारियों एवं पालिका प्रशासन किसी भी पक्ष की ओर से नरम रवैया होता नजर नहीं आया। नगर पालिका परिसर में भीषण गंदगी के कारण वहां बैठना मुश्किल हो गया। जिसके चलते शनिवार की सुबह पालिका के मुख्य लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा एवं अन्य कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाकर पालिका परिसर में पसरी गंदगी को साफ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed