फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cases filed against 19 dismissed teachers in agra

आगरा: तीन ब्लाक के 19 बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ ही दर्ज हुए मुकदमे

Mon, 29 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Mar 2021 12:07 AM IST
सार

  • बीएसए ने तीन मार्च को फर्जी प्रमाणपत्र वाले 168 शिक्षकों को किया था बर्खास्त 
  • अब सीडीओ ने बीईओ को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश 

विज्ञापन
cases filed against 19 dismissed teachers in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा जिले के परिषदीय स्कूलों से बर्खास्त किए गए 168 में से महज 19 शिक्षकों के खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज हो पाया है। तीन मार्च को शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था। एक हफ्ते के अंदर मुकदमा दर्ज कराया जाना था। अब सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी कर बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी प्रतिलिपि संबंधित थानाध्यक्षों को भी भेजी गई है। 

विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004-05 के आधार पर परिषदीय स्कूलों में तैनात 168 शिक्षकों को बीएसए ने तीन मार्च को बर्खास्त किया था। अभी तक तीन ब्लाकों में मुकदमे दर्ज हुए हैं। अकोला में नौ, खेरागढ़ में सात और जैतपुर कलां में तीन शिक्षकों के खिलाफ संबंधित बीईओ ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


बीएसए राजीव कुमार यादव ने बताया कि इन ब्लाकों से मुकदमा दर्ज कराए जाने की कॉपी उनके कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है। जगनेर, अछनेरा, खंदौली के बीईओ ने संबंधित थानों में बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद और फतेहाबाद के बीईओ ने बीएसए को रिपोर्ट दी है कि संबंधित थानों में तहरीर नहीं ली जा रही है। इनको सीडीओ की ओर से जारी निर्देश की कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसए का कहना है कि कुछ थानों में उन्होंने खुद भी मुकदमा दर्ज करने के लिए बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed