फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cases can be settled through conciliation in Special Lok Adalat.

Agra News: विशेष लोक अदालत में सुलह समझौता से निस्तारित करा सकते हैं वाद

Wed, 20 Dec 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cases can be settled through conciliation in Special Lok Adalat.
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सैय़द माउज़ बिन आसिम के निर्देशन में 22, 23 एवं 24 जनवरी को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए नोडल अधिकारी ने सभी दांडिक न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की।नोडल अधिकारी घनेंद्र कुमार ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर चर्चा की। उन्होंने 138 एनआई एक्ट से संबंधित एवं न्यायालयों में लंबित वादों में से चिन्हांकित वादों को निस्तारित करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्री-ट्रायल की बैठकों में मामलों को चिन्हित कर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास करें। प्राधिकरण सचिव अभय प्रताप सिंह ने कहा कि 22, 23 व 24 जनवरी को 138 एनआई एक्ट के लंबित विवादों से संबंधित विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराएं। उन्होंने बताया गया कि 29, 30 व 31 जनवरी को जनवरी को विद्युत अधिनियम के लंबित वादों की विशेष लोक अदालत का आयोजन भी होगा। जिसमें उपभोक्ता वादों का निस्तारण करा सकते हैँ। बैठक में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नितिशा सिंह सहित अन्य न्यायायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन






रिपोर्ट - देवेंद्र चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed