फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against manager of danghati mandir govardhan in mathura

मथुरा: 'भगवान के खजाने' में 7.44 करोड़ के गबन का आरोप, दानघाटी मंदिर प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 May 2019 08:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 May 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against manager of danghati mandir govardhan in mathura
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के प्रमुख मंदिरों में शामिल दानघाटी मंदिर गोवर्धन के प्रबंधक डालचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंदिर के खजाने में 7.44 करोड़ से अधिक के गबन के मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ ये रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कुछ माह पहले गिरिराज सेवा समिति के मंत्री रमाकांत कौशिक ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय के आदेश के आधार पर दानघाटी मंदिर के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की तो रमाकांत कौशिक की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने डीएम और एसएसपी को इस मामले के निस्तारण के आदेश दिए। इस पर सीओ गोवर्धन ने दोनों पक्षों के बयान लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव में पुलिस

शनिवार को थाना गोवर्धन पुलिस ने प्रबंधक डालचंद निवासी गांव आयराखेड़ा थाना राया तथा हाल निवासी इंदिरा कालोनी सौंख रोड गोवर्धन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें पुलिस ने शिकायत के आधार पर 7.44 करोड़ से अधिक का गबन मानते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें मानवाधिकार आयोग का भी उल्लेख किया गया है।

भले ही पुलिस इस मामले को लंबे समय से टालती आ रही थी, लेकिन पिछले कुछ समय से इसे लेकर दबाव निरंतर बढ़ रहा था। मानवाधिकार आयोग के अलावा 21 मई को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय ने भी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया था। ऐसी स्थिति में पुलिस ने मानवाधिकार आयोग का संज्ञान लेते हुए उक्त रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed