फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against the then chairman Amanpur

Agra News: तत्कालीन चेयरमैन अमांपुर के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Sat, 01 Apr 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the then chairman Amanpur
अमांपुर। नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन चांद अली पर कस्बे की एक महिला ने नगर पंचायत के दुकान आवंटन के नाम पर रुपये हड़पने सहित छेड़छाड़ मारपीट आदि के गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर महिला की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, मारपीट, छेड़छाड़ आदि की धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे की एक महिला ने यह गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति की मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी एक पुत्री है। वह चूड़ी बेचकर अपना तथा परिवार का गुजारा करती है। नगर पंचायत अमांपुर के द्वारा 2022 में दुकानों का आवंटन किया जा रहा था। जिसके लिए तत्कालीन चेयरमैन से मुलाकात की। तत्कालीन चेयरमैन को तीन बार में दो लाख रुपये दिए गए। जिसमें 50 हजार रुपये की रसीद 11 अप्रैल 2022 को काटकर दी गई। शेष रुपये अपने पास रख लिए। महिला ने आरोप लगाया कि 19 जनवरी को वह अपना पैसा मांगने के लिए पूर्व चेयरमैन के घर गईं तो चेयरमैन ने मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपों पर मामला दर्ज कर लिया है। अमांपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

कासगंज। तत्कालीन चेयरमैन चांद अली का कहना है कि नगर पंचायत की दुकानों का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया था। महिला को एक दुकान आवंटित की गई, लेकिन महिला ने यह दुकान नहीं ली। जिससे नगर पंचायत ने जमा सिक्योरिटी जब्त कर ली। उन्होंने कहा कि महिला के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed