फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of possession of land worth crores MP Chahar said nothing to do with land

करोड़ों की जमीन पर कब्जे का मामला: सांसद चाहर बोले- जमीन जिसकी वो कंधे पर उठा कर ले जाए, मेरा लेना देना नहीं

Tue, 16 Jan 2024 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 03:10 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री ने के कटाक्ष पर जवाब देते हुए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि जमीन जिसकी है वह कंधे पर उठा कर ले जाए, मेरा लेना देना नहीं है।
 

विज्ञापन
Case of possession of land worth crores MP Chahar said nothing to do with land
सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर । - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बोदला की करोड़ों की जमीन के विवाद में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चौकीदार रवि कुशवाह को पहले से मैं नहीं जानता था। जब मुझे निर्दोष लोगों को जमीन प्रकरण में जेल भेजे जाने की जानकारी हुई तो मैं उसे न्याय दिलाने के लिए आगे आया। क्योंकि मेरे पिताजी चौकीदार थे, इसलिए मेरी सहानुभूति रवि कुशवाह के साथ हुई। मेरा जमीन प्रकरण से कोई लेना देना नहीं। जिसकी जमीन है वह उसे कंधे पर उठा कर ले जाए। मेरा बस एक ही उद्देश्य था पीड़ित को न्याय दिलाना। तत्कालीन कमिश्नर, मुख्यमंत्री और गृह सचिव तक से इस मामले में पीड़ित पक्ष की पैरवी की। अगर किसी पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई मुझ पर उंगली उठाता है तो उसकी कोई गलत मंशा रही होगी।
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। मनोज यादव कौन है न तो आज तक मैं उससे मिला,  ना हीं मैं उसे जानता हूं। इस मामले की किसी भी स्तर से जांच कर ली जाए।  किसी ने मेरा नाम लेकर क्या टिप्पणी की, मैं इस पर भी कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि मेरा कोई गलत उद्देश्य नहीं था। मुझे यह भी नहीं मालूम है कि मामले में कौन लोग शामिल हैं। कमल चौधरी को मैं ऐसे ही जानता हूं जैसे कि आप जानते हैं। मेरा उद्देश्य पीड़ित व्यक्ति के साथ चट्टान की तरह खड़ा होना और उसे न्याय दिलाना है। इसमें किसी तरह की राजनीति और दुर्भावना मेरे अंदर नहीं है। 
विज्ञापन


पार्टी तय करती है भूमिका
फतेहपुर सीकरी सीट पर विवाद के मामले में उनका कहना था की कौन कहां क्या भूमिका निभाएगा। हमारे यहां पार्टी तय करती है। किसी के फतेहपुर सीकरी में आने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लोकसभा चुनाव में वहां की जनता ने मुझे सबसे ज्यादा वोट शेयर से जीत कर लोकसभा में भेजा था। यह वोट मुझे नहीं कमल निशान और मोदी जी को मिला था। मैं पार्टी का सिपाही हूं और पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed