फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed for stone pelting, firing in Ramnagar

रामनगर में पथराव, फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Jun 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed for stone pelting, firing in Ramnagar
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर रामनगर में बुधवार देर रात मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना में शामिल सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को जेल भेजने के साथ ही शेष आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर रामनगर में ई-रिक्शा निकालने को लेकर उमेश का मोहल्ले के ही सूरज पक्ष से विवाद हो गया था। आसपास के लोग मामले को शांत कराते तब तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरु हो गई। इस बीच उमेश पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर पथराव शुरु कर दिया। मामला बढ़ता देख एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मारपीट, पथराव और फायरिंग के दौरान घायल हुए पिंटू और उमेश को उपचार के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष लाइनपार जेएन अस्थाना ने बताया कि सात लोगों को नामजद करते हुए आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। निखिल, सचिन और चंदन को जेल भेज दिया गया है। शेष आरेपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed