फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case filed against teacher

डीएवी इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Sep 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
case filed against teacher
फिरोजाबाद। डीएवी इंटर कॉलेज में छात्र की पिटाई के मामले में उत्तर थाना पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

दानवीर सिंह निवासी लक्ष्मीनगर नई आबादी ककरुऊ कोठी थाना उत्तर की तहरीर पर उत्तर थाना पुलिस ने डीएवी इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक राजेश शर्मा के खिलाफ कक्षा छह के छात्र की पिटाई करने के मामले में मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्र के पिता दानवीर सिंह ने कहा है कि उसका पुत्र विनय कोटला चुंगी के समीप डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। फोन के माध्यम से मुझे पता चला कि शिक्षक राजेश शर्मा द्वारा बेटे के सिर में डंडा मारा। इससे उसका सिर फट गया है। सिर से खून वह रहा है। स्कूल जाकर देखा तो बच्चे के सिर और कान से खून वह रहा था। पूछने पर बेटे ने बताया कि कुछ बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना देने प्रधानाचार्य के पास गया तो उन्होंने अध्यापक राजेश शर्मा को भेज दिया। उन्होंने क्लास में आते ही सिर में डंडा मार दिया। इससे उसका सिर फट गया। इसके बाद भी स्कूल स्टाफ ने बच्चे का उपचार तक नहीं कराया। मैं अपने बेटे को लेकर थाने गया और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ित की तहरीर पर उत्तर थाना पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि छात्र के पिता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इससे शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed