{"_id":"69af94144527c8cb230350ca","slug":"case-filed-against-noida-social-media-influencer-for-abusive-instagram-videos-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक अधिवक्ता पर कर दी ऐसी टिप्पणी, फंस गई नोएडा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक अधिवक्ता पर कर दी ऐसी टिप्पणी, फंस गई नोएडा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर; केस हुआ दर्ज
Tue, 10 Mar 2026 09:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:16 AM IST
सार
आगरा के न्यू आगरा थाने में एक अधिवक्ता की शिकायत पर नोएडा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा में अधिवक्ता ने नोएडा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला के पति पर दर्ज मामले में वह पैरवी कर रहे हैं। इस पर महिला ने इंस्टाग्राम पर उनके बारे में अभद्र टिप्पणी के वीडियो पोस्ट किए हैं।
न्यू आगरा के निर्भय नगर निवासी देवेंद्र यादव उर्फ दीपक अधिवक्ता हैं। देवेंद्र ने बताया कि वह अपने गांव की चाची मुस्कान यादव के मामले में थाना चित्राहाट में पैरवी के लिए जाते हैं। उस मामले में नोएडा के हेवतपुर गौर सिटी निवासी श्याम यादव भी नामजद हैं।
श्याम की पत्नी संजना यादव ने अपने दो इंस्टाग्राम आईडी से उनकी फोटो लगाकर अभद्र बातें कहते हुए वीडियो पोस्ट किए। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।