{"_id":"6918ea3dc4261b8d4b0fc73b","slug":"case-filed-against-kachpura-chemical-factory-operator-agra-news-c-25-1-agr1008-917706-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कछपुरा केमिकल फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कछपुरा केमिकल फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बाह। दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद जिला प्रशासन की ओर से बारूद, विस्फोटक पदार्थ एवं अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण की जांच की मुहिम चलाई जा रही है। शुक्रवार को बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी गिरीश कुमार ने जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी गुफरान अहमद के साथ जैतपुर के कमतरी (कछपुरा) गांव में सोडियम नाइट्रेट बनाने वाली केमिकल फैक्टरी पर छापेमारी की थी।
फैक्टरी मालिक सौरभ अग्रवाल ने उर्वरक प्राधिकार पत्र टीम के सामने प्रस्तुत किया था। हालांकि एसओ जैतपुर दीपक कुमार ने बताया कि वह स्टाॅक एवं बिक्री रजिस्टर, उर्वरक क्रय करने के बिल, पॉस मशीन, कैश मेमो आदि अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके थे। ऐसी स्थिति में एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) उर्वरक के 1535 बैग सील किए थे। थाना प्रभारी के मुतबिक जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर अग्रवाल एंटरप्राइजेज कछपुरा के मालिक सौरभ अग्रवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। संवाद