फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against former SP MLA Rajkumar Yadav accused of murderous attack on district panchayat member

Mainpuri: सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव पर केस दर्ज, जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमले का आरोप

Tue, 16 May 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 12:30 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव का जिला पंचायत सदस्य के साथ मतगणना के दिन विवाद हो गया था। जाति सूचक गालियां देने व जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। 
 

विज्ञापन
Case filed against former SP MLA Rajkumar Yadav accused of murderous attack on district panchayat member
पूर्व सपा विधायक राजकुमार यादव की अधिकारियों से हुई बहस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सपा के जिला पंचायत सदस्य ने पार्टी के पूर्व सदर विधायक सहित 11 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जातिसूचक गालियां देने व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मतगणना के दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। कोतवाली में तहरीर दी गई थी।

विज्ञापन

सपा के ही जिला पंचायत सदस्य ने की शिकायत

शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह की ओर से कोतवाली में शिकायत दी गई थी। बताया की शनिवार को मतगणना के दिन वह नगला नया दीवानी के पास हरेंद्र उर्फ नीलू मास्टर, निहाल आदि के साथ पेट्रोल पंप पर डीजल लेने पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद सपा के पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव, सौरभ उर्फ बंटी यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां आए। पूर्व विधायक ने जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि पार्टी में मेरा बड़ा विरोध करता है। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी में एआईएमआईएम की दस्तक: अखिलेश यादव के गढ़ में ओवैसी की पार्टी ने दर्ज की जीत, सपाई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 

जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह का आरोप है कि विरोध करने पर उन पर फायर कर दिया। इसके बाद धमकियां देते हुए वहां से चले गए। शिकायत पर सोमवार की देर रात  पुलिस ने पूर्व विधायक सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed