फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against Chief Engineer of Lucknow Municipal Corporation and BJYM leader in Agra

Agra: लखनऊ नगर निगम के चीफ इंजीनियर और भाजयुमो नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यह लगा आरोप

Sun, 28 Aug 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 12:05 AM IST
सार

आगरा के एक कारोबारी ने चीफ इंजीनियर और भाजयुमो नेता के खिलाफ एडीजी जोन से शिकायत की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Case filed against Chief Engineer of Lucknow Municipal Corporation and BJYM leader in Agra
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत में लखनऊ नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय कटियार और भाजयुमो नेता अमित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा बलवा और कार्यालय में घुसकर धमकी देने की धारा में लिखा गया है। इस संबंध में एडीजी जोन से शिकायत की गई थी। पुलिस विवेचना के बाद कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


हीलियोस अपार्टमेंट, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रवि जैन का रतन प्रकाशन मंदिर के नाम से पुस्तक प्रकाशन और भवन निर्माण का कारोबार है। उन्होंने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि लखनऊ नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय कटियार ने उनसे आगरा में तैनाती के दौरान संपर्क किया था। 
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर ने जाल में फंसाकर व्यापार में निवेश की बात कही। रवि जैन ने 15 प्रतिशत ब्याज पर 65 लाख रुपये का निवेश किया। मगर, तुरंत संजय कटियार ने रकम वापस मांगी। 15 प्रतिशत अतिरिक्त के रूप में 15 लाख रुपये पत्नी उपमा के खाते में देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 लाख रुपये दे चुके हैं कारोबारी

रवि जैन का कहना है कि वह 60 लाख रुपये अदा कर चुके हैं। आरोप है कि संजय कटियार ने भाजयुमो नेता अमित सिंह को पीछे लगा दिया। वह धमकी दे रहे हैं। 24 अगस्त को अमित सिंह अपने हथियार बंद सात-आठ साथियों के साथ कार्यालय पर आया। उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद वह चेक लेकर चला गया। इसके उनके पास साक्ष्य हैं। 

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि बलवा, धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed