फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case Filed Against Bjp Mla Jitendra Verma And Sp Candidate Madhu Sudan Sharma

आगरा: भाजपा के बागी विधायक को वाहन रैली निकालना पड़ा भारी, पुलिस से झड़प और नारेबाजी का आरोप, मुकदमा दर्ज, सपा में हुए हैं शामिल

Tue, 25 Jan 2022 12:13 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 Jan 2022 12:13 AM IST
सार

सपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बाह के प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा पर तीन केस दर्ज हुए हैं। आरोप है कि बिना अनुमति के वाहन रैली निकाली गई और पुलिस से झड़प भी हुई।

विज्ञापन
Case Filed Against Bjp Mla Jitendra Verma And Sp Candidate Madhu Sudan Sharma
पुलिस से उलझते विधायक जितेंद्र वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा को सपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को बाह में बिना अनुमति के वाहन रैली निकालना भारी पड़ गया। सपा जिलाध्यक्ष और बाह से पार्टी प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा समेत करीब 150 लोगों के खिलाफ चित्राहाट, जैतपुर एवं बाह में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। रैली के दौरान पुलिस से झड़प करने और नारेबाजी का भी आरोप है। सीओ बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाह में नौ तथा जैतपुर में दो गाड़ियां भी सीज की गई है।

विज्ञापन

 फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा ने रविवार को भाजपा से त्यागपत्र देकर सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। सपा ने उन्हें आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को जितेंद्र वर्मा एवं सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा ने सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कचौराघाट के रास्ते से करीब 50-60 वाहनों के साथ चित्राहाट क्षेत्र में बिना अनुमति के रैली निकाली। जिस पर चित्राहाट पुलिस ने दोनों नेताओं के अलावा करीब 150 के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद वाहनों का काफिला जैतपुर से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने दो गाड़ियां पकड़ कर सीज कर दी। यहां भी आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बाह थाने में वाहन रैली को रोके जाने पर सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की पुलिस से झड़प भी हुई। समर्थकों ने नारेबाजी भी की। यहां पुलिस ने नौ गाड़ियों को पकड़कर सीज कर दिया। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बाह मनोज कुमार ने बताया कि 40-50 गाड़ियों के साथ 100-150 लोग दोनों नेताओं के साथ मौजूद थे। इनके खिलाफ बाह थाने में आचार संहिता के उल्लंघन, महामारी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीओ बाह ने बताया कि बिना अनुमति के वाहन रैली निकालने पर चित्राहाट, जैतपुर और बाह थाने में आचार संहिता उल्लंघन के केस दर्ज किए गए हैं। जैतपुर में दो बाह में नौ गाड़ियां मोटर व्हीकल एक्ट में सीज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी चुनाव: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का सपा मुखिया पर तंज, भटकाने को कभी जिन्ना तो कभी पाक की बात कर रहे अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed