{"_id":"60a676308ebc3e7de405df76","slug":"woman-died-in-delhi-aiims-due-to-black-fungus-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: संक्रमित महिला की दिल्ली में मौत, एम्स में चल रहा था उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस: संक्रमित महिला की दिल्ली में मौत, एम्स में चल रहा था उपचार
Fri, 21 May 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 21 May 2021 12:21 AM IST
सार
इलाज के दौरान उनकी आंख की रोशनी कम होने की शिकायत पर ब्लैक फंगस की जांच कराई गई। चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस की पुष्टि कर दी। इसके बाद ब्लैक फंगस का इलाज भी शुरू किया गया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद के कसबा ढोलना क्षेत्र निवासी ब्लैक फंगस का शिकार हुई महिला की बुधवार को दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम खैरपुर निवासी महिला शिल्पा (55) के लगभग 25 दिन पहले सर्दी, बुखार, जुकाम होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर जांच कराई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसके बाद उनको 6 मई को दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी आंख की रोशनी कम होने की शिकायत पर ब्लैक फंगस की जांच कराई गई। चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस की पुष्टि कर दी।
इसके बाद उसका ब्लैक फंगस का इलाज भी शुरू किया गया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। महिला के रिश्तेदार अभिषेक ने बताया कि कोरोना के बाद ब्लैक फंगस हो गया था, महिला ने बुधवार की रात्रि उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ऑक्सीजन लेवल कम होने से दवा कारोबारी की बरेली में मौत
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के कादरगंज के दवा कारोबारी की बरेली में मौत हो गई। बुखार आने के बाद उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया। चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना संक्रमित बताया। कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मौत का शिकार दवा कारोबारी शेर सिंह (45) पुत्र डालचंद्र हुए। कई दिन पहले उन्हें बुखार आया था। स्थानीय चिकित्सकों से उन्होंने दवा ली। पिछले सप्ताह उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम होने लगा और हालत बिगड़ रही थी। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसी स्थिति में उन्हें बरेली ले जाया गया। बरेली के एक निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की देर सायं उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। कादरगंज गंगाघाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हैवानियत: पति ने गर्भवती पत्नी की हथौड़ा मारकर की हत्या, गुप्तांग पर किए थे प्रहार, आरोपी फरार